फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Half a dozen houses on NH 3 on the verge of collapse

Hamirpur (Himachal) News: एनएच तीन पर आधा दर्जन मकान गिरने के कगार पर

Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। हमीरपुर से मंडी वाया टौणी देवी-अवाहदेवी बन रहे एनएच 3 के निर्माण से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की गृह पंचायत समीरपुर में ही लोगों की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

समीरपुर पंचायत में राष्ट्रीय राजमार्ग की कटिंग से करीब आधा दर्जन मकान अब गिरने के कगार पर आ गए हैं। जिससे वहां कभी भी जान-माल का नुकसान होने का अंदेशा बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि कई रिहायशी मकानों की नींव भी बाहर निकलने लगी हैं। जिस कारण लोग डर के साए में अपना समय निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं मकानों के पास की कटिंग से निकला मलबा बारिश से बहकर सड़क पर आ चुका है। इससे सड़क संकरी हो चुकी है। बारिश के समय लोग अपने घर में चैन की नींद भी नहीं ले सकते। उन्हें हर पल मकान गिरने और अपनी व अपने परिजनों की जान की चिंता सताती है।
विज्ञापन


लोगों ने अपने मकानों को बचाने के लिए तिरपाल का प्रयोग जरूर किया है परंतु भारी बरसात कभी भी इन मकानों को गिरा सकती है। समीरपुर पंचायत के प्रधान चंद्रमोहन ने कहा कि कंपनी की बेतरतीब कार्यप्रणाली के कारण यह स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों को कई बार इस बारे में अवगत भी करवाया गया। उन्होंने कहा कि विजय कुमार पुत्र जनक राज निवासी समीरपुर, अश्विनी कुमार पुत्र रूपलाल समीरपुर, राजकुमार पुत्र नंदलाल निवासी संगरोह कला, धर्म सिंह पुत्र बसंत राम संगरोह, इंदर सिंह के पुत्र महंत राम, बलदेव सिंह पुत्र अमी चंद, अमर सिंह के पुत्र अनंतराम आदि के रिहायशी मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने निर्माणाधीन कंपनी और प्रशासन से इनके मकानों के संरक्षण के लिए आग्रह किया है। वहीं, साइट इंजीनियर सुशील कुमार ने कहा कि ऐसे मकानों की विजिट की गई है। मकान मालिकों को तिरपाल वितरित किए गए हैं। बारिश के कारण निर्माण कार्य बाधित हुआ है और बरसात के बाद मकानों के संरक्षण के लिए उचित प्रोटेक्शन वॉल लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed