{"_id":"66474479fd683812cd04e322","slug":"gynecology-and-medicine-ward-of-medical-college-full-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-127819-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग और मेडिसिन वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग और मेडिसिन वार्ड फुल
विज्ञापन
एक बिस्तर पर दो-दो मरीज, कैसे करें आराम
एक को सोना हो तो दूसरे को बैठना पड़ रहा
गर्मी के मौसम में एक बिस्तर पर दो-दो मरीज
स्त्री रोग वार्ड के बाहर गैलरी में बिस्तर लगाकर की गई है अस्थायी व्यवस्था
मरीजों को आराम करने में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिसिन विभाग का पुरुष मेडिकल वार्ड और स्त्री रोग वार्ड पूरी तरह से भर गया है। मेडिसिन वार्ड में 50 बिस्तरों की सुविधा है, लेकिन इन बिस्तरों पर करीब 80 मरीज भर्ती हैं। कई बिस्तरों पर दो-दो मरीज हैं। ऐसे में एक भी मरीज सही ढंग से आराम नहीं कर पा रहा है। कभी एक मरीज सो रहा है तो दूसरा बैठ रहा है। गर्मी के कारण पहले ही हाल बेहाल है। अब एक बिस्तर पर दो-दो मरीज होने से दिक्कत हो रही है। वहीं, स्त्री रोग वार्ड में एक बिस्तर पर दो-दो गर्भवती महिलाएं दाखिल हैं। दर्द से कराह रही इन महिलाओं को आराम करने की भी दिक्कत है। स्त्री रोग वार्ड के बाहर गैलरी में ही गर्भवती और अन्य महिलाओं के लिए बिस्तर लगाकर अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्था तो की है, लेकिन यहां बिजली, पंखे न होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को गर्मी झेलनी पड़ रही है।
गर्मी के मौसम में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं, दाखिल होने वाले मरीज भी अधिक आ रहे हैं। मेडिसिन और स्त्री रोग विभाग की ओपीडी रोजाना औसतन 300 है। इन दो विभागों में आए दिन अधिक मरीज दाखिल होते हैं। स्त्री रोग विभाग के तीन कमरों के वार्ड में महज 46 बिस्तर हैं। नवजात शिशुओं के साथ उनकी माताएं भी होती हैं। ऐसे में महिलाओं को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। मरीजों एवं तीमारदारों सोमदत्त, किरण कुमारी, बलवीर सिंह, रेखा कुमारी का कहना है कि एक बिस्तर पर दो-दो मरीज होने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से अतिरिक्त बिस्तरों की सुविधा देने की मांग की है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अन्य कमरों की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। मरीजों की हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है।