फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Green vegetables make you cry during the rainy season

Hamirpur (Himachal) News: बरसात के मौसम में रुलाने लगीं हरी सब्जियां

Sun, 14 Jul 2024 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
80 रुपये पहुंचा टमाटर, शिमला और फ्रांसबीन बिक रही 160 रुपये किलो
विज्ञापन


हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी से गृहिणियां परेशान, खाने से गायब होने लगीं सब्जियां

बारिश के चलते सब्जी मंडियों से कम सप्लाई आने के चलते दामों में हो रही बढ़ोतरी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बरसात के मौसम में हरी सब्जियों के दामों में हो रही बढ़ोतरी से गृहिणियां खासी परेशान हैं। बाजार में इक्का दुक्का सब्जियों को छोड़कर सभी सब्जियां 40 रुपये से ऊपर ही बिक रही हैं। ऐसे में गरीब वर्ग को एक समय का खाना जुटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला हमीरपुर में पिछले तीन दिन से पंजाब से सब्जियों की सप्लाई कम आ रही है। मंडी में केवल हिमाचल प्रदेश की ही सब्जी बिक रही है। इस कारण स्थानीय किसानों की ओर से बेची जाने वाली सब्जियों के दामों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। कई सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। आसमान छू रही सब्जी की कीमतों के कारण लोग खरीदारी भी कम कर रहे हैं। दुकानदार सब्जियों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं।


गृहिणियों सपना कुमारी, अंजलि देवी, कांता वर्मा, कुमुध, प्रतिभा रांगड़ा आदि ने कहा कि वर्तमान समय में बाजार में हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खाने की वस्तुओं में पहले ही बहुत बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सब्जियों के बढ़ते दाम गृहणियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बाजार में टमाटर पहले 30 रुपये बिक रहा था, अब 80 रुपये, बैंगन के दाम 30 से 50 रुपये, खीरा पहले 30 अब 40 रुपये, करेला 40 से 60 रुपये, घिया 30 से 40 रुपये, भिंडी 30 से 40, शिमला मिर्च 120 से 160, फ्रांसबीन 120 से 160 , मटर 120 से 160, लौकी 30 से 60 रुपये, प्याज 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को बढ़ती महंगाई के दौर में गरीब वर्ग को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed