फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Green carpet laid with pandal for voters

मतदाताओं के लिए पंडाल के साथ ग्रीन कारपेट बिछाया

Fri, 11 Nov 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Green carpet laid with pandal for voters
टौणी देवी स्कूल में मतदान केंद्र पर रंगोली बनातीं छात्राएं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत स्कूल में स्थित मतदान केंद्र को खूब सजाया। प्रधानाचार्य एवं चुनाव क्षेत्र अधिकारी रजनीश रांगड़ा ने कहा कि स्कूल में बनाया गया आदर्श मतदान केंद्र सजधज कर तैयार है। वोट देने आने वाले मतदाताओं के लिए पंडाल के साथ ग्रीन कारपेट बिछाया गया है। साथ ही मतदाताओं के लिए प्रतीक्षालय एवं स्टाल भी लगाए गए हैं। जहां मतदाताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूल के नोटिस बोर्ड पर विभिन्न नारेे और दीवारों पर पेंटिंग लगाईं गई हैं। उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी और स्काउट्स, गाइड्स अपनी सेवाएं देंगे, ताकि मतदान में आए लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े और निष्पक्ष मतदान हो। वोट देने के बाद फोटो खींचने के लिए मतदान केंद्र पर बनाया गया सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए किड्स बूथ कॉर्नर भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed