फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Grass and trees grew on the lawn of Kanungo office

Hamirpur (Himachal) News: कानूनगो दफ्तर के लेंटर पर उगा घास और पेड़

Thu, 18 Apr 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। कानूनगो सर्किल भोरंज का भवन अनदेखी के कारण खस्ताहाल हो गया है। यह भवन भोरंज पटवार घर के साथ ही बनाया गया है। अनदेखी का शिकार यह भवन इतना खस्ताहाल हो चुका है कि इसमें कार्य करना किसी खतरे से खाली नहीं है। भवन के लकड़ी के दरवाजे भी गलने लगे हैं। भवन के अंदर प्लास्टर भी उखड़ चुका है। यहां तक कि लेंटर के ऊपर घास और पेड़ तक उग गए हैं।
विज्ञापन

कानूनगो का कार्यालय होते हुए भी भोरंज सर्किल के कानूनगो बेघर हैं और पटवारघरों में बैठकर अपना कामकाज निपटा रहे हैं। करीब 25 वर्ष पहले बनाया गया यह भवन पूरी तरह टूटने के कगार पर है। यहां कोई भी हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों सुमित्रा, सुलोचना, गायत्री, पुरुषोत्तम आदि ने कहा कि पुराने भवन के साथ मंदिर स्थित है। भवन के गिरने के कारण मंदिर भी धराशायी हो सकता है लेकिन विभागीय अधिकारी भवन के मरम्मत कार्य को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान कर नया कानूनगो भवन बनाने की मांग की है। इसके बारे में तहसीलदार भोरंज बाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि भवन को डिस्मेंटल करने के बारे में शीघ्र की उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा जिससे समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed