{"_id":"6865887efbb8d83e8a03bae5","slug":"gram-sabhas-were-not-held-in-12-panchayats-due-to-lack-of-quorum-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-160128-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कोरम पूरा न होने पर 12 पंचायतों में नहीं हुई ग्राम सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कोरम पूरा न होने पर 12 पंचायतों में नहीं हुई ग्राम सभाएं
Thu, 03 Jul 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की 12 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को प्रस्तावित ग्राम सभाएं कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित हो गईं। ग्राम सभाओं को आगामी तय तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी बिझड़ी राजेश कुमार ने कहा कि सकरोह, लोहार, सौर, मोरसू सुल्तानी, करेर, धबड़ियाणा, गारली, उसनाड़ कलां, ग्यारह ग्रां, ज्योली देवी, कुल्हेड़ा और समताना कलां में निर्धारित समय पर ग्राम सभा आयोजित नहीं हो सकी। उपस्थिति कम रहने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण ये सभाएं अधूरी रहीं। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों में ग्राम सभाएं नहीं हो पाईं, वहां शीघ्र दोबारा बैठक बुलाकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन