फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   govt plan not deleyed

स्वावलंबन योजना के मामलों में न हो अनावश्यक विलंब : डीसी

Wed, 04 Nov 2020 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने कहा है कि अपना उद्यम लगाने या कारोबार आरंभ करने के इच्छुुक युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना वरदान साबित हो सकती है। उद्योग विभाग और बैंकों के अधिकारी अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करें। बुधवार को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जिलास्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस योजना के मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के नए आवेदनों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस वित्त वर्ष में जिलास्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के 88 प्रस्तावों को बैंकों ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। इनके अलावा कई अन्य मामलों को भी जल्द ही बैंकों की मंजूरी मिल जाएगी। देवश्वेता बनिक ने कहा उद्योग विभाग और बैंक अधिकारियों से कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और यह बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा कर सकती है। इसलिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अब व्यापारिक गतिविधियों को भी इस योजना में शामिल कर लिया है। अब अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विजय चौधरी ने नए आवेदनों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जीसी भट्टी ने विभिन्न बैंकों में लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed