{"_id":"6044dc138ebc3ed82e4a2c9b","slug":"governor-will-honor-229-meritorious-people-by-giving-degrees-hamirpur-hp-news-sml3634164197","type":"story","status":"publish","title_hn":"229 मेधावियों को डिग्री देकर सम्मानित करेंगे राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
229 मेधावियों को डिग्री देकर सम्मानित करेंगे राज्यपाल
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में रविवार को दड़ूही परिसर में विभिन्न समितियों की बैठकें हुईं। इसमें दीक्षांत समारोह और छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कुलपति ने कहा कि सोमवार को दीक्षांत समारोह की रिहर्सल पूरे ड्रेस कोड के साथ सभागार में आयोजित की जाएगी। कुलपति ने कहा कि नौ मार्च को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा तकनीकी विवि परिसर दड़ूही में छात्रावास (कन्या) भवन का शिलान्यास व पौधरोपण में भाग लेंगे।
उसके बाद राज्यपाल व तकनीकी शिक्षा मंत्री तकनीकी विवि परिसर का भ्रमण और विवि के अधिकारियों, प्राध्यापकों व कर्मचारियों के साथ वार्तालाप करेंगे। तकनीकी विवि से लगभग 11 बजे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के सभागार में प्रस्तावित तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए शिरकत करेंगे।
11 बजकर 20 मिनट से एनआईटी सभागार में दीक्षांत समारोह का आगाज होगा। समारोह में राज्यपाल विभिन्न विषयों के कुल 229 मेधावियों को डिग्री देकर सम्मानित करेंगे। इसमें 22 को स्वर्ण और 21 मेधावियों को रजत पदक देकर नवाजा जाएगा। इसमें स्नातक व स्नातकोत्तर विषयों की 28 बेटियां शामिल हैं। उपाधि लेने वालों में स्नातक के विषयों के 137 और स्नातकोत्तर विषयों के 92 मेधावी शामिल हैं। इसके अलावा दीक्षांत समारोह में कॉफी टेबल बुक का विमोचन और न्यूज लेटर व रिसर्च जनरल का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
---