फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Governor honored traffic in-charge Sub Inspector Naresh Kumar

Hamirpur (Himachal) News: यातायात प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Sun, 28 Apr 2024 02:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Governor honored traffic in-charge Sub Inspector Naresh Kumar
राज्यपाल के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते हुए सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार। स्रोत : पुलिस
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस विभाग ने शिमला मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा पुरस्कारों का वितरण राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के हाथों करवाया। इसी कड़ी में हाल ही में नादौन थाना से जिला मुख्यालय ट्रांसफर हुए यातायात प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यपाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व भी पुलिस विभाग ने नरेश कुमार को सड़क सुरक्षा के लिए दिए जा रहे बेहतर योगदान को लेकर कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया है।
विज्ञापन



यह पुरस्कार विशेष तौर पर उन पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को दिया जाता है जो सड़क सुरक्षा के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार नादौन थाना में दो बार यातायात प्रभारी रह चुके हैं। कुछ समय पूर्व उनका तबादला हमीरपुर थाना में हुआ है। नरेश कुमार जिला कांगड़ा के परागपुर के रहने वाले हैंं। वर्ष 1988 में वह पुलिस में भर्ती हुए। इसके बाद उन्होंने ऊना, कांगड़ा, चंबा तथा हमीरपुर जिलों में भी अपनी सेवाएं दीं। नरेश कुमार 35 वर्षों से विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed