{"_id":"627d5010e881477afb0e11e3","slug":"government-to-fill-870-posts-of-physical-teachers-up-to-30-union-hamirpur-hp-news-sml408636470","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षकों के 870 पदों को 30 तक भरे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक शिक्षकों के 870 पदों को 30 तक भरे सरकार : संघ
विज्ञापन
हमीरपुर। बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सतीश शर्मा की अध्यक्षता में बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों की बैठक वीरवार को हुई। इसमें जिला प्रधान ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार शारीरिक शिक्षकों के 870 पदों को 30 मई तक भरने की प्रक्रिया पूर्ण करे, ताकि स्कूली बच्चे शारीरिक शिक्षा विषय पढ़ने से वंचित न रहें। सतीश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर सहित मंत्रिमंडल की ओर से पहली बार सीएंडवी के पदों को भरने की पहल की गई है। इसमें कला अध्यापकों के 820 पदों को भर कर बेरोजगारों को सरकार ने न्याय प्रदान किया है।
कला अध्यापकों के पदों को भरने के बाद अब शारीरिक शिक्षकों के स्कूलों में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए। जिला प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर 870 शारीरिक शिक्षकों के पदों को भरने के निर्देश शिक्षा निदेशक प्रारंभिक व प्रदेश भर के सभी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों को जारी करें।
शारीरिक शिक्षक 20 वर्षों से सरकार से स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरने की गुहार लगा रहे हैं और अब बेरोजगार शारीरिक शिक्षक 47 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। शर्मा ने कहा कि अधिकतर बेरोजगार शारीरिक शिक्षक अब हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से परीक्षा में बैठने के लिए अधिक उम्र के कारण पात्र नहीं रहे हैं। ज्यादा उम्र के इन बेरोजगारों को भाजपा सरकार से एक ही आशा बची है कि उन्हें बैचवाइज भर्ती के आधार पर शीघ्र स्कूलों में नियुक्ति प्रदान की जाए। बैठक में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बबली, सचिव अनिल शर्मा, सहसचिव राहुल कुमार, सदस्यों में नीलम कुमारी, राजेश शर्मा सहित जिला भर के बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया।