Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government system: On an average, one teacher is deployed to teach three students

सरकारी व्यवस्था : औसतन तीन विद्यार्थियों को पढ़ाने को एक शिक्षक तैनात

Tue, 06 May 2025 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 06 May 2025 07:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के दो राजकीय उच्च विद्यालयों में औसतन तीन विद्यार्थियों के लिए एक-एक शिक्षक तैनात है। इन स्कूलों में बच्चों की एनरोलमेंट नाममात्र है जबकि 21-22 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए आठ-आठ शिक्षक नियुक्त हैं। इसके विपरीत 350 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में छह से सात शिक्षक नियुक्त हैं। राजकीय उच्च पाठशाला लझियाणा और खैरी को उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से रेड जोन में डाला गया है। दोनों स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्कूल में कम विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। ऐसे में इन स्कूलों को मर्ज किया जा सकता है, जिसके चलते स्कूलों में ताले लटक सकते हैं।
विज्ञापन


दोनों स्कूलों को मर्ज करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी है। निदेशालय से मंजूरी के बाद स्कूलों को 500 मीटर से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। स्कूलों में कार्यरत सरप्लस स्टाफ को भी दूसरे स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। शिक्षा खंड गलोड़ के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला लझियाणा में 22 और शिक्षा खंड सुजानपुर के खैरी स्कूल में 21 विद्यार्थी दाखिल हैं। दोनों स्कूलों में छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए आठ-आठ शिक्षक कार्यरत हैं। ऐसे में लझियाणा को पल्लवीं और खैरी को जंगलबैरी में मर्ज करने की सिफारिश की गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के संचालन के लिए 20 संख्या निर्धारित की गई है। शिक्षकों को स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि स्कूलों को मर्ज होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन



लझियाणा और खैरी स्कूल में कम विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। दोनों स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 25 से कम है। स्कूल में कार्यरत स्टाफ को अन्य स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। दोनों स्कूलों को मर्ज करने के लिए रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed