फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should remove discrepancies of one rank, one pension: Verma

एक रैंक, एक पेंशन की विसंगतियों को दूर करे सरकार : वर्मा

Wed, 28 Feb 2024 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) के प्रदेशाध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश वर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिकों के एक रैंक, एक पेंशन की विसंगतियों को केंद्र सरकार दूर नहीं कर रही है। पूरे भारतवर्ष में लगभग 28 लाख पूर्व सैनिक व सात लाख के करीब वीर नारियां हैं। सरकार की ओर से निकाले गए नोटिफिकेशन में ओआरओपी का नया पेंशन टेबल निकला है, तब से ही पूरे भारत में पूर्व सैनिक तथा वीर नारियां आंदोलन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से निकाले गए नोटिफिकेशन में अभी सेवानिवृत्त हो रहे उनके रैंक के पूर्व सैनिकों को उनसे कम पेंशन मिलने के कारण उनकी पेंशन में बढ़ोतरी का प्रश्न ही नहीं उठता। इसमें भारी दोष है। अभी तक कई बार जिलाधीशों, सांसदों के माध्यम से राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री को इन पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन देने के साथ-साथ भूख हड़ताल तथा रैलियों का भी आयोजन किया तथा सरकार से मांग की कि उनकी एक रैंक एक पेंशन को सही रूप में लागू किया जाना चाहिए, ताकि पूर्व सैनिकों को इससे लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर सरकार का यही रवैया रहा तो इन पूर्व सैनिकों को मजबूर होकर कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed