फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should reconsider ban on transfers: Union

तबादलों पर प्रतिबंध लगाने पर पुनर्विचार करे सरकार : संघ

Sat, 27 Jul 2024 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
सत्र में न्यूनतम दो बार तबादले के लिए समय तय करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेश सरकार ने हाल ही में कैबिनेट मीटिंग में शिक्षकों के तबादलों पर प्रतिबंध का निर्णय लिया है। राजकीय टीजीटी कला संघ ने इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल और प्रदेश महासचिव विजय हीर ने कहा कि वर्तमान सत्र 2024-25 में तबादले नाममात्र हुए हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता सत्र के शुरू में ही लग चुकी थी और उसके उठने के तत्काल बाद हमीरपुर, सोलन और कांगड़ा में विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता लगी थी। इसके हटने के एक सप्ताह में ही तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इससे करीब दस हजार शिक्षकों के तबादले रुक गए हैं। इनमें से अधिकांश तबादले के लिए जरूरी प्रक्रिया सचिवालय में पूरी हो चुकी थीं और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से पूर्ण की जा चुकी प्रक्रिया को आगे लागू करने में एक सप्ताह का ही समय लगना था।


नियमानुसार सामान्य रूप से तबादले सत्र के शुरू में किए जाते हैं और इस सत्र में तबादले कोर्ट के आदेशों पर आचार संहिता में भी होते रहे और शेष सामान्य तबादले नहीं हो पाए। ऐसे में अगर सरकार पांच अगस्त तक भी तबादले होने देती तो हजारों तबादले एक साथ करने की नौबत नहीं आएगी। सत्र के अंत में तबादलों की बाढ़ आने पर शिक्षा विभाग और सचिवालय के लिए एक साथ 15 हजार से ज्यादा तबादले हैंडल करना मुश्किल होगा और ऐसे में जारी आदेशों में अनेकों त्रुटियां भी रह सकती हैं। सत्र में न्यूनतम दो बार तबादले के लिए समय तय किया जाना चाहिए ताकि शिक्षक वर्ग को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed