फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should fill the vacant posts of Principal: Union

प्रधानाचार्य के खाली चल रहे पदों को भरे सरकार : संघ

Sun, 30 Jun 2024 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
कहा, प्रधानाचार्य के 2000 पदों में से 400 से अधिक चल रहे खाली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हेडमास्टर ऑफिसर कैडर एसोसिएशन ने प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में प्रधानाचार्य के खाली पदों पर चिंता व्यक्त की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रतन वर्मा, प्रदेश महासचिव केवल ठाकुर ने प्रेस बयान में कहा कि इस समय स्कूल प्रधानाचार्य के कुल 2000 पदों में से 400 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। इनमें से 200 से अधिक पद पिछले शैक्षणिक सत्र से खाली हैं। अगर कोटावाइज बात की जाए तो इनमें से 300 से अधिक पद हेडमास्टर कैडर के रिक्त हैं।

प्रदेश में पिछले चार माह से जारी आदर्श आचार संहिता के कारण इन पदों को भरा नहीं जा रहा है। न्यायालय के निर्णय के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया आदर्श आचार संहिता से प्रभावित नहीं होनी चाहिए। हालांकि, इस अवधि में सरकार ने विभिन्न विभागों में चुनाव आयोग की अनुमति से पदोन्नतियां की हैं लेकिन शिक्षा विभाग में ऐसा नहीं किया गया। इस अवधि में 50 से अधिक मुख्य अध्यापक 30 से अधिक वर्ष तक शिक्षा विभाग में सेवाएं देने के बाद बिना प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इससे जहां 26,000 के टीजीटी कैडर की पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित हुई है, वहीं पाठशालाओं में मुखिया न होने के कारण प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने सरकार से मांग की है कि आदर्श आचार संहिता हटते ही प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची जारी की जाए। वर्ष 2016 के बाद पदोन्नत सभी प्रधानाचार्यों को एक मुश्त नियमित किया जाए तथा आगामी प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची नियमित आधार पर जारी की जाए। इसके साथ मुख्याध्यापकों के पे प्रोटेक्शन से संबंधित सभी मामलों का निपटारा किया जाए। संघ के नेताओं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान, प्रवीण चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर जमवाल, दिलबाग राणा, रत्नेश्वर सालरिया, प्रदेश वित्त सचिव बहादुर सिंह मेहता, हरवंत सिंह, नरेश महाजन, नरेश शर्मा, देशराज शारदा, संजीव, रविदास ने कहा कि संघ अपनी मांगों को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed