फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should ensure smooth operation of charitable hospital in public interest: Dhumal

जनहित में चैरिटेबल अस्पताल का सुचारू संचालन सुनिश्चित करे सरकार : धूमल

Thu, 28 Nov 2024 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 28 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास द्वारा स्थापित एवं संचालित भोटा चैरिटेबल अस्पताल स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अस्पताल भोटा के आसपास के 15 किलोमीटर के दायरे के 952 गांव की तीन लाख से अधिक की आबादी को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने प्रथम कार्यकाल में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिन्दर सिंह से ऐसे संस्थान के लिए बात की थी। उनकी कृपा से वर्ष 1999 में इस अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। तब से लेकर अब तक इस अस्पताल ने निरंतर 24 घंटे क्षेत्र के लोगों को समर्पित रहते हुए काम किया। एक बढ़िया माहौल में उन्हें बेहतर चिकित्सा संस्थान की सुविधा उपलब्ध करवाई। इस संस्थान का ऐसे बंद हो जाना, चिंता का विषय है। सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

भोटा चैरिटेबल अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए सरकार को उचित व्यवस्था करनी चाहिए। इस उद्देश्य की पूर्ति में जो भी अड़चन आ रही है, उसको दूर करना चाहिए। सरकार को एक बेहतर माहौल और अनुकूल परिस्थितियां बनाकर देनी चाहिएं, ताकि यह संस्थान और अच्छे तरीके से आम जनमानस के स्वास्थ्य और चिकित्सा संबंधी समस्याओं को दूर कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed