{"_id":"65c912435fe5b67097065561","slug":"government-should-develop-religious-and-adventure-tourism-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-121056-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धार्मिक और साहसिक पर्यटन विकसित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धार्मिक और साहसिक पर्यटन विकसित करे सरकार
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्र सरकार के बाद अब प्रदेश सरकार के बजट पर लोगों की उम्मीदें टिकी हुई हैं। ऐसे में जिला हमीरपुर पर्यटन की दृष्टि से सुदृढ़ हो, इसके लिए जिले के लोगों ने बजट में धन का प्रावधान करने की मांग की है। इससे लोगों को पर्यटन स्थलों के साथ रोजगार के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि सरकार आगामी बजट में पर्यटन में अधिक निवेश करे ताकि उन्हें आय के साथ घरद्वार पर रोजगार मिल सके और धार्मिक स्थलों पर अधिक बजट खर्च कर उन्हें विकसित किया जा सके।
जिला हमीरपुर में विधानसभा क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रोपवे, मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में व्यासघाट, रिवर राफ्टिंग और सुजानपुर में पैराग्लाइडिंग की योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतरने की उम्मीद जिले के लोगों को है। पर्यटन की दृष्टि से कार्य होने के बाद इन स्थलों में लोगों की चहलकदमी बढ़ेगी और आम आदमी के साथ युवाओं को भी बेरोजगारी से निजात मिलेगी।
क्या कहते हैं युवा:
सरकार वार्षिक बजट में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कार्य करे ताकि मंदिर में श्रद्धालुओं को उचित सुविधाएं मिल सकें। मंदिर में रोपवे बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष घोषणाएं की जाती हैं। सरकार बजट में मंदिर के लिए रोपवे को लेकर बजट जारी करे ताकि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विनय पटियाल निवासी दियोटसिद्ध।
नादौन में प्रदेश सरकार की ओर से रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आगामी समय में यहां रिवर राफ्टिंग के लिए कोचिंग संस्थान की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि युवाओं को यहां प्रशिक्षण लेने की सुविधा मिल सके और वह बेरोजगारी से निजात पर सके।
अभिषेक कुमार निवासी हरमंदिर नादौन।
मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में व्यास नदी के साथ व्यास घाट बनने से यह स्थल पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। नादौन के साथ-साथ आसपास के जिलों के ग्रामीणों को यहां आने की सुविधा मिलेगी। आगामी बजट में प्रदेश सरकार नादौन में व्यास घाट बनाने के लिए प्रावधान करे ताकि नादौन को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके।
सतीश कुमारी निवासी गौना नादौन।
सुजानपुर में चार धाम बनाए गए हैं। इससे सुजानपुर पर्यटन की दृष्टि से विकसित हुआ है। सुजानपुर के किले से पैराग्लाइडिंग की अपार संभावनाएं हैं। यहां से पर्यटक आसानी से पैराग्लाइडिंग करके चौगान में उतर सकते हैं। सरकार सुजानपुर में पैराग्लाइडिंग को लेकर कार्य करें ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।
शिवम निवासी सुजानपुर।