फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should build Ravidas Bhawan at every district headquarters: Bhatia

सरकार हर जिला मुख्यालय पर बनाए रविदास भवन : भाटिया

Sat, 24 Feb 2024 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
अणु कलां में धूमधाम से मनाया राज्यस्तरीय रविदास जयंती समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलेभर में शनिवार को रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यस्तरीय रविदास जयंती समारोह का आयोजन अणु कलां में किया गया। समारोह में प्रदेश रविदास सभा के सदस्यों, विभिन्न दलित संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सबसे पहले गुरु रविदास की मूर्ति का पंच अमृत से स्नान करवाया गया तथा शबद कीर्तन के साथ झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई तथा भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।


जिला बिलासपुर बैंक सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र भाटिया ने रविदास सभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ओंकार सिंह भाटिया और पवन शाह को गुरु रविदास की स्मृति देकर सम्मानित किया। डॉ. ओंकार सिंह भाटिया ने कहा कि गुरु रविदास महान संतों में से एक हैं, जिन्होंने अपना जीवन समाज सुधार कार्य के लिए अर्पित किया है। उनका समाज में फैली जाति भेद की कुरीति को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के हर जिले में गुरु रविदास भवनों का निर्माण करने के साथ स्कूलों के पाठ्यक्रम में उनकी शिक्षाओं को शामिल किया जाए। इस दौरान प्रदेश रविदास सभा के महासचिव डॉ. अशोक कुमार, सुरेश कुमार,कर्मचारी कल्याण महासंघ के उपाध्यक्ष कर्म चंद, पवन शाह, रमेश चंद, सुनील कुमार, जौंकी राम, रघु राम, सुनील कुमार, बीरवल, प्रीतम चंद, मदन लाल, मनजीत सिंह डोगरा व अन्य उपस्थित रहे। इस क्रम में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाई गई। भाजपा मंडल सुजानपुर ने झनियारा पंचायत में रविदास जयंती मनाई। कार्यक्रम में विशेष रूप से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन रणजीत राणा, सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा ने शिरकत की। जय भीम युवा मंडल समिति तथा सावित्रीबाई फुले महिला मंडल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती गांव रविनगर में धूमधाम से मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed