{"_id":"613901038ebc3e32763ae95a","slug":"government-should-amend-agriculture-law-union-hamirpur-hp-news-sml3831938110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून में संशोधन करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून में संशोधन करे सरकार : संघ
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को उपायुक्त के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार को कृषि कानूनों में संशोधन के लिए ज्ञापन सौंपा है। संघ के जिलाध्यक्ष अमीं चंद ने कहा कि राष्ट्रस्तर पर कृषि कानून पारित हुआ है उसे संशोधित करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष अमीं चंद ने कहा कि शीघ्र ही उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आगामी दिनों में किसान संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशों पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांगों को उठाया जा रहा है।
उन्हें उम्मीद है कि सरकार इन मांगों को पूरा करेगी। कहा कि किसान चाहते हैं कि केंद्रीय सरकार इसमें तीन-चार परिवर्तन लाए जाएं। वह केंद्रीय कानूनों से सहमत हैं। इनमें समर्थन मूल्य की जगह पर लागत के आधार पर लाभांश देकर मूल्य निर्धारित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि सड़कों पर बेसहारा घूम रहे पशुओं की उचित व्यवस्था की जाए।