{"_id":"68eaad9e2ae33467b104dd91","slug":"government-providing-best-facilities-to-special-children-bittu-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-169822-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष बच्चों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान कर रही सरकार : बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष बच्चों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान कर रही सरकार : बिट्टू
Sun, 12 Oct 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
पहचान विशेष स्कूल के वार्षिक समारोह में पुस्तक विमोचन करते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनी
हमीरपुर। पहचान संस्था के विशेष बच्चों ने शनिवार को स्कूल का दसवां वार्षिक उत्सव टाउन हॉल हमीरपुर में धूमधाम से मनाया। समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
उन्होंने विशेष बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों और बेसहारा बच्चों के कल्याण के लिए बहुत ही सराहनीय निर्णय लिए हैं। प्रदेश सरकार ने इन बच्चों के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित कर पूरे देश में एक मिसाल कायम की है।
संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए बिट्टू ने कहा कि उन्हें भी शुरुआती दौर से ही इस संस्था से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उन्होंने संस्था के लिए अपनी ओर से पंद्रह हजार रुपये देने की घोषणा की और हमीरपुर शहर की प्रमुख स्वयंसेवी संस्था सीनियर सिटीजन काउंसिल तथा शिव शक्ति सेवा दल के कार्यों की सराहना भी की।
विज्ञापन
उन्होंने पहचान संस्था की विभिन्न गतिविधियों एवं दस वर्ष की उपलब्धियों की एक पुस्तिका का विमोचन भी किया और बच्चों को पुरस्कृत किया। इससे पहले, पहचान स्कूल की प्रधानाचार्य चेतना शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, सभी विशेष बच्चों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
समारोह में विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।