फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government is suppressing the funds of Panchayat Samiti members: Lakhanpal

पंचायत समिति सदस्यों के फंड को दबाकर बैठी है सरकार : लखनपाल

Sun, 18 Aug 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
कहा, फंड रिलीज न होने से कुंठित हो चुके हैं समिति सदस्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर/ बिझड़ी (हमीरपुर)। प्रदेश में पंचायत समिति सदस्यों को पिछले दो साल से वार्षिक फंड जारी नहीं हो पाया है। इससे पंचायतों में विकास की गाथा लिखने में अहम भूमिका निभाने वाले पंचायत समिति सदस्य खुद को कुंठित समझने लगे हैं। भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बड़सर से जारी प्रेस बयान में प्रदेश सरकार को घेरते हुए यह बयान दिया है। कहा कि पंचायत समिति सदस्यों को भी हर साल सरकार विकास कार्यों के लिए फंड जारी करती है। इससे लोगों की ओर से चुने गए ये प्रतिनिधि अपनी-अपनी पंचायतों के विकास कार्यों पर मर्जी से खर्च कर सकते हैं। लेकिन, जनता की ओर से चुने गए इन प्रतिनिधियों को पिछले दो साल से सरकार ने फंड ही रिलीज नहीं किया है। ये सदस्य विकास कार्यों में अपनी सहभागिता नहीं निभा पा रहे हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल उनसे इस सिलसिले में मिला है। पंच, प्रधानों की तरह ही पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव होता हैं। सरकार पंचायत समिति सदस्यों को अलग से फंड रिलीज करती हैं जिससे यह सदस्य अपनी मर्जी से अपनी पंचायतों में खर्च करते हैं। पंचायत समिति सदस्यों का फंड दो साल से क्यों रुका हुआ हैं और सरकार की इसके पीछे मंशा क्या है, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed