फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government is doing injustice to transport pensioners: Ajmer

परिवहन पेंशनरों से सरकार कर रही अन्याय : अजमेर

Wed, 23 Jul 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने सरकार पर परिवहन पेंशनरों से अन्याय करने का आरोप लगाया है। मीडिया को दिए बयान में मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने बताया कि परिवहन पेंशनरों को जून की पेंशन अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

सरकार और निगम प्रबंधन का यह रवैया परिवहन पेंशनर बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, चिकित्सा बिलों का भुगतान भी करीब तीन साल से नहीं हुआ है। 1-1-2016 से संशोधित वेतनमान की परिवहन पेंशनरों को आज तक फूटी कौढ़ी तक नहीं मिली है। दूसरे विभागों में 50,000 रुपये की पहली किस्त व आयु सीमा के आधार पर दूसरी किस्त दे दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य विभागों में 70 और 75 वर्ष से ऊपर के पेंशनरों को संशोधित वेतनमान का एरियर एकमुश्त दिया गया। परिवहन पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया। कई पेंशनर गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्हें पैसे के अभाव में स्वास्थ्य लाभ के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार भुगतान नहीं करती है तो शीघ्र ही बैठक बुलाकर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों की सहायता की जाएगी

अजमेर ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में कई लोगों ने अपने परिजनों को खोया है। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच उनके प्रति संवेदना प्रकट करता है। कल्याण मंच की तरफ से प्रभावितों की यथासंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed