फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government has become deaf in the matter of employment to youth: Rajendra

युवाओं को रोजगार के मामले में बहरी बनी है सरकार : राजेंद्र

Sun, 21 Jul 2024 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का बेरोजगार वर्ग वर्तमान सरकार में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। हर साल एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लॉलीपॉप दिखा कर सत्ता में आई सुक्खू सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे पूरी तरह बंद कर दिए हैं। बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सुक्खू सरकार बहरी बनी हुई है लेकिन मित्रों को कैबिनेट रैंक देकर प्रदेश की जनता के टैक्स का पैसा दोनों हाथों से लुटाया जा रहा है। प्रदेश के इतिहास की यह पहली सरकार है जिसने नौकरियां देने वाले संस्थान को ही पंगु बनाकर रख दिया है। सरकार के डेढ़ साल के शासन में युवाओं के सपने तार-तार हो गए हैं। अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को ही एडजस्ट किया जा रहा है जबकि प्रदेश के आम युवा की कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवाओं का आक्रोश लावा बनाकर फूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed