फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Golden Unity and Maa Jwala Devi Divya Jyoti Darshan Yatra starts from today

Hamirpur (Himachal) News: आज से स्वर्ण एकता एवं मां ज्वाला देवी दिव्य ज्योति दर्शन यात्रा शुरू

Mon, 14 Sep 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन में राजपूत कल्याण सभा एवं राजपूत महासभा की संयुक्त बैठक में स्वर्ण एकता एवं मां ज्वाला देवी दिव्य ज्योति दर्शन यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई। हमीरपुर की दोनों संस्थाओं की ओर से 14 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाली यात्रा सुबह 10 बजे नादौन पुल से शुरू होगी।
विज्ञापन

यात्रा मानपुल, सेरा, ग्वालपथर, धनेटा, पंसाई, कांगू, गलोड़ और दांदड़ू होते हुए शाम को मेहरे में विश्राम करेगी। राजपूत महासभा मंडल नादौन के अध्यक्ष विनोद पठानिया ने बताया कि यात्रा के दौरान यातायात, स्वागत, अनुशासन, जनसंपर्क और धार्मिक कार्यक्रमों सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
विज्ञापन

मां ज्वाला की दिव्य ज्योति के दर्शन के माध्यम से धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सामान्य वर्ग के मुद्दों को समर्थन देकर एकता का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की नीतियां जातीय आधार के बजाय सभी नागरिकों के समान अधिकार, अवसर और संवैधानिक भावना को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए। बैठक में स्वर्ण समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed