फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Golden opportunity to youth for free digital skill training

युवाओं को निशुल्क डिजिटल स्किल ट्रेनिंग का सुनहरा मौका

Wed, 02 Jun 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। श्रम एवं रोजगार विभाग विश्व प्रसिद्ध आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सहयोग से जिला हमीरपुर के युवक-युवतियों के लिए यूथ इंप्लॉयबिलिटी प्रोग्राम आयोजित कर रहा है। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कंप्यूटर स्किल, रिज्यूम राइटिंग, इंटरव्यू स्किल, रीजनिंग, कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और कई अन्य कंपनियों में रोजगार मिल सकता है। बीए, बीकॉम, बीएससी या अन्य नॉन इंजीनियरिंग विषय में वर्ष 2020-21 में स्नातक करने वाले या फिर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं इस प्रशिक्षण के लिए पात्र होंगे। आवेदक की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा उसके परिवार की वार्षिक आय छह लाख रुपये से कम हो। चयनित उम्मीदवारों को 45 से 50 दिन तक मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसका सत्र प्रतिदिन दो घंटे ऑनलाइन माध्यम से होगा।
विज्ञापन

इच्छुक युवा अपना बायोडाटा जिला रोजगार कार्यालय के ई-मेल पते पर भेज सकते हैं या मोबाइल नंबर 94181-91386 पर नोट करवा सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक एवं पात्र युवाओं से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed