फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   GMC's wheelchair is also waiting for the doctor

Hamirpur (Himachal) News: जीएमसी की व्हीलचेयर भी ‘डॉक्टर’ के इंतजार में

Mon, 05 May 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 05 May 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
GMC's wheelchair is also waiting for the doctor
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आपातकालीन वार्ड के बाहर रखे व्हीलचेयर के टूटे फुटरेस्ट। संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) हमीरपुर में मरीजों की सेवा में लगी व्हीलचेयरें खुद ‘बीमार’ हो गई हैं। फुटरेस्ट टूटे हुए हैं। कुछ के पहिए जाम हैं और कुछ रस्सियों के सहारे किसी तरह खिंचती-घिसटती चल रही हैं। जिन व्हीलचेयरों को मरीजों को राहत पहुंचानी थी, वे अब खुद व्यवस्था की लापरवाही का शिकार हो चुकी हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड से लेकर ओपीडी तक मरीजों को वार्ड से दूसरे वार्ड ले जाना मुश्किल हो रहा है। परिजन जैसे-तैसे व्हीलचेयर को पकड़े रहते हैं और मरीजों को हिचकोलों के साथ इधर-उधर ले जाते हैं। कहीं रस्सी बांध कर काम चलाया जा रहा है तो कहीं दो मरीज एक ही व्हीलचेयर से निपटा दिए जाते हैं।
विज्ञापन


मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से बार-बार शिकायत की, लेकिन न तो नई व्हीलचेयरें आईं और न ही टूटी हुई व्हीलचेयरों की मरम्मत की गईं। अस्पताल के गेट के बाहर अक्सर व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी से परिजन एक-दूसरे से उलझते भी देखे जा सकते हैं। तीमारदारों का कहना है कि यदि मरीज को आपातकालीन स्थिति में अंदर ले जाना हो, तो सबसे पहले व्हीलचेयर खोजनी पड़ती है, फिर उसे खींचने का जुगाड़ करना पड़ता है। कई बार मरीजों को गोद में उठाकर ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राचार्य ने कहा – जल्द होगी व्यवस्था दुरुस्त

राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि कॉलेज प्रशासन मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए तत्पर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्हीलचेयरों और स्ट्रेचरों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और जो भी कमी है उसे जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed