फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Giving permission to study multidisciplinary is the soul of NEP: Sarbjot

बहुविषयक पढ़ाई करने की छूट देना एनईपी की आत्मा : सर्बजोत

Wed, 18 Dec 2024 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 18 Dec 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का हिमाचल के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में क्रियान्वयन करना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों के साथ योजना बनाई जा रही है। बहुविषयक अर्थात दो से अधिक अलग-अलग विषयों की एक साथ पढ़ाई करने की छूट देना राष्ट्रीय शिक्षा नीति की आत्मा है।
विज्ञापन

यह बात हिमाचल प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष सर्बजोत सिंह बहल ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में प्राध्यापकों के साथ हुई बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने की।
विज्ञापन

बैठक में तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव भी मौजूद रहे। कुलपति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम तौर कर 2022 से ही क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष ने पीपीटी के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को हिमाचल में लागू करने को लेकर प्राध्यापकों के साथ व्यापक चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आने वाले समय में शिक्षा-उद्योग संबंध, छात्र केंद्रीत गतिविधियों को बढ़ावा देना, ग्रीन कैंपस सहित अन्य रोजगार सृजन आधारित शिक्षा पर फोकस करना होगा, जिससे विद्यार्थियों में सॉफ्ट व हार्ड कौशल विकसित हो सके। उत्कृष्ट विद्यार्थियों के साथ पढ़ाई में सामान्य विद्यार्थियों पर ज्यादा ध्यान देना प्राध्यापक की प्राथमिकता रहनी चाहिए। बैठक में तकनीकी विवि के प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed