फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Give your full support in building a healthy nation

स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में अपना भरपूर सहयोग दें युवा

Sat, 16 Oct 2021 08:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
नादौन। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कौशल के निर्देश पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूंपल में शनिवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरों को उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी खंड स्वास्थ्य शिक्षक राम प्रसाद शर्मा ने दी। उन्होंने उपस्थित किशोरों को कहा कि किशोरावस्था बचपन और युवावस्था के बीच की एक अहम कड़ी है।
विज्ञापन

यह वह समय है जिस में 10 से19 वर्ष के युवाओं में तेजी से भौतिक, जैविक, मानसिक, सामाजिक और हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। जिसके परिणामस्वरूप उनमें यौन परिपक्वता होती है। उन्होंने कहा कि इस उम्र में दिन के सभी भोजन जरूरी हैं। फास्ट फूड खाने के बजाए घर में पकाए भोजन खाएं। समय पर सोना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। प्रत्येक दिन स्नान करना चाहिए। स्थानीय परंपराओं के अनुसार किसी खास दिन ही नहाने की बात स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। अंदर के कपड़े सूती होने चाहिए और इन्हें रोज बदलना चाहिए। अपने बालों को साफ और सूखा रखें तथा अपनी कंघी अलग रखें। मुंहासे होना किशोरावस्था का एक हिस्सा है, यह चरण गुजर जाएगा। परेशान होकर उसे छूएं या नोचें नहीं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि युवावस्था के जोश में व उत्सुकता वश किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में अपना भरपूर सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed