फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Give special increment to TGT art teachers: unions

टीजीटी कला शिक्षकों को दें विशेष इंक्रीमेंट : संघ

Fri, 14 May 2021 07:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। प्रदेश में कार्यरत टीजीटी कला शिक्षकों को सीएंडवी शिक्षकों की तर्ज पर 20 वर्ष बाद दो विशेष इंक्रीमेंट देने की मांग टीजीटी कला संघ ने उठाई। जिले की टीजीटी कला संघ इकाई के अध्यक्ष विजय हीर ने कहा कि सीएंडवी वर्ग लंबे समय से टीजीटी का दर्जा मांग रहा है और टीजीटी कला शिक्षक इस समय सीएंडवी की तर्ज पर 20 साल सेवाकाल पर देय विशेष दो इंक्रीमेंट का लाभ सरकार से मांग रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए ज्ञापन हाई पावर कमेटी को उन्होंने भेज दिया है। प्रदेश में टीजीटी कला शिक्षकों के पास पदोन्नति के विकल्प नाममात्र बचे हैं। प्रवक्ता स्कूल न्यू कला के पदों पर पिछले अनेक वर्षों में टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल के अधिकतम शिक्षक प्रमोट हुए और टीजीटी कला को प्रवक्ता न्यू विज्ञान पदों पर भी पदोन्नति मिलना असंभव है। उन पदों पर टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल ही पदोन्नति के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन

ऐसे में टीजीटी कला शिक्षक 14 से 20 साल की सेवा पर भी प्रवक्ता न्यू पदोन्नति नहीं पा सके हैं जबकि, हेडमास्टर पदोन्नति विकल्प में 18 से 27 वर्ष सेवाकाल पर पदोन्नति मिल रही है। अनेकों शिक्षकों का सकल सेवाकाल भी 20 वर्ष नहीं हो रहा है और ऐसे में टीजीटी कला शिक्षक बिना पदोन्नति ही रिटायर हो रहे हैं जोकि नई पेंशन और अनुबंध की मार के चलते बहुत मुश्किल जीवन-यापन की ओर ले जाने वाला सिस्टम है। 10 साल सेवाकाल पर पहली, 20 साल सेवाकाल पर दूसरी विशेष इंक्रीमेंट टीजीटी कला शिक्षकों को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed