Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ghumarwin-Amritsar route government bus is not going from Patta, Ladrour

Hamirpur (Himachal) News: पट्टा, लदरौर से नहीं जा रही घुमारवीं-अमृतसर रूट की सरकारी बस

Wed, 07 May 2025 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 May 2025 05:13 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। एचआरटीसी बिलासपुर डिपो की घुमारवीं-अमृतसर सरकारी बस कुछ दिनों से वाया लदरौर, जाहू, पट्टा से होकर अमृतसर नहीं जा रही है। जिस कारण इस रूट पर बस का इंतजार करने वाले यात्री परेशान हैं। यह बस नौ बजे के करीब पट्टा से निकलती थी। पट्टा बस ठहराव में काफी संख्या में सवारियां इस बस के माध्यम से गंतव्य की ओर रवाना होती थीं लेकिन कुछ दिनों से यह बस इस रूट पर बंद है। यात्रियों को अमृतसर जाने के लिए यह सीधी बस सेवा थी। इससे पहले सरकाघाट-अमृतसर सुबह आठ बजे और धर्मपुर-अमृतसर साढ़े 11 बजे पट्टा से होकर निकलती है। यात्रियों में कमलेश कुमार, रमेश, सीमा देवी, कल्पना, रीना आदि ने कहा कि लंबे रूट की बस की सेवाएं न मिलने से परेशानी हो रही है। यात्रियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम से दोबारा इस बस सेवा को शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed