{"_id":"602174498ebc3e27e9722b93","slug":"gharan-become-champion-in-volleyball-hamirpur-hp-news-sml3602932197","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल प्रतियोगिता में घरान ने चंबोह को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल प्रतियोगिता में घरान ने चंबोह को हराया
विज्ञापन
Gharan become champion in volleyball
भोरंज (हमीरपुर)। बधानी में दो दिवसीय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हो र्गई। इस मौके पर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट रोहित शर्मा मुख्यातिथि और पूर्व जिला परिषद संगीता शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव जागीर सिंह रंधावा, जिला वॉलीबाल संघ के प्रधान रविंद्र सिंह पटियाल, प्रधान ग्राम पंचायत बधानी और वालीबाल संघ के सहसचिव विनोद कुमार, नेशनल कोच अंकुर शर्मा, युवक मंडल बधानी के प्रधान राजन शर्मा, समाजसेवी पंडित संजीव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायत समिति सदस्य हिटलर ठाकुर ने किया था। प्रतियोगिता में घरान विजेता तथा चंबोह की टीम उप विजेता रही। विजेता को 2,100 रुपये, ट्रॉफी और उप विजेता को 1,100 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत बधानी, युवक मंडल बधानी और जनता के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
वे मंडी में होने वाली राज्यस्तरीय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। ग्राम पंचायत बधानी के प्रधान विनोद कुमार ने युवक मंडल बधानी और जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।