फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Generators will be installed in five sectors of Baba Balaknath Temple Deotsiddh

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध के पांच सेक्टरों में लगेंगे जनरेटर

Sat, 27 May 2023 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बिजली कट लगने पर श्रद्धालुओं और कर्मचारियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। मंदिर में पांच सेक्टरों में जनरेटर लगेंगे। इससे श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंदिर के पांचों सेक्टरों में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए मंदिर न्यास की ओर से 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में बाबा बालकनाथ मंदिर में केवल एक ही जनरेटर की सुविधा है। इससे बिजली आपूर्ति मंदिर के आधे भाग तक ही होती है। वहीं आधे भाग में कार्यरत कर्मचारियों को कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते मंदिर न्यास की ओर से मंदिर में बिजली सुविधा को सुचारू रखने के लिए मंदिर के पांचों भागों में नए जनरेटर लगवाने का निर्णय लिया गया है। इससे मंदिर में श्रद्धालुओं को बिजली गुल होने पर भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बारे में बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध के अधिकारी धर्मपाल सिंह नेगी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मंदिर न्यास द्वारा जनरेटर खरीदने के लिए 25 लाख रुपये की बजट राशि का प्रावधान किया गया है। शीघ्र ही मंदिर के पांचों सेक्टरों में नए जनरेटर स्थापित करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed