{"_id":"6636272c54e7951d3b06de8b","slug":"gave-information-to-students-about-solid-and-liquid-waste-management-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-126939-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छात्रों को ठोस और तरल कचरे के प्रबंधन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छात्रों को ठोस और तरल कचरे के प्रबंधन की दी जानकारी
विज्ञापन
लंबलू स्कूल में एक दिवसीय कार्यशाला में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ताल (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू में शनिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, सूखा-गीला कचरा और इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों, अध्यापकों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रवक्ता वंदना चौहान ने विद्यार्थियों को कचरे से होने वाली बीमारियों और कचरा प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यशाला में ठोस व तरल कचरे को कैसे अलग करें, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कैसे निपटाया जाए आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यशाला में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने भी जल और ऊर्जा प्रबंधन पर विशेष जानकारी दी। प्रधानाचार्य अतुल शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान राजेंद्र कुमार, इको क्लब प्रभारी रेणुका शर्मा, सुनील कुमार, अंजना कुमारी सहित समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।