फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gaushala's wall fell in Kakrol, woman's spinal cord was broken, buffalo died

Hamirpur (Himachal) News: ककरोल में गिरी गोशाला की दीवार गिरी, महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी, भैंस की मौत

Fri, 25 Aug 2023 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के गांव ककरोल में वीरवार को एक गोशाला की दीवार गिरने से महिला घायल हो गई है और भैंस की दबने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से महिला को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाला लेकिन भैंस ने दम तोड़ दिया। गरसाहड़ पंचायत के गांव ककरोल के अमृत लाल पुत्र दूनी चंद की भारी बरसात के चलते गोशाला की सामने वाली दीवार गिर जाने से अंदर बंधी भैंस और अमृत लाल की पत्नी रीना देवी मलबे में दब गई। ग्राम पंचायत प्रधान रेखा देवी ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से भैंस और उसकी मालकिन रीना देवी को मलबे से बाहर निकाला गया। भैंस की थोड़ी देर बाद मौत हो गई और रीना देवी को परिजन उपचार के लिए सिविल अस्पताल भोरंज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। गरसाहड़ की प्रधान रेखा देवी ने कहा कि मलबे में दबने से रीना देवी की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। हलका पटवारी ने मौका देख लिया है। मौके पर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट आगे भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed