फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gastro-endoscopy facility launched at Medical College Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शुरू हुई गैस्ट्रो एंडोस्कोपी सुविधा

Wed, 30 Sep 2026 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में गैस्ट्रो एंडोस्कोपी की सुविधा शुरू हो गई है। इससे हमीरपुर सहित आसपास के मरीजों को पेट एवं पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की जांच के लिए आईजीएमसी शिमला या डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सेवा शुरू होने के पहले दिन गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा पटियाल और उनकी टीम ने करीब छह मरीजों की सफल एंडोस्कोपी की। मेडिकल कॉलेज में गैस्ट्रो एंडोस्कोपी के लिए कमरा नंबर 401 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

निजी स्वास्थ्य संस्थानों में करीब 3500 रुपये में होने वाली एंडोस्कोपी मेडिकल कॉलेज में लगभग 110 रुपये में उपलब्ध होगी। इससे मरीजों के समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पेट की कई बीमारियों की जांच में उपयोगी
एंडोस्कोपी के माध्यम से डॉक्टर भोजन नली, पेट और छोटी आंत के शुरुआती हिस्से की अंदरुनी स्थिति को सीधे देख सकते हैं। पेट में लगातार दर्द, एसिडिटी, उल्टी, खून आने, निगलने में परेशानी या अन्य गैस्ट्रो संबंधी समस्याओं वाले मरीजों की जांच में यह सुविधा महत्वपूर्ण होती है। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक बीमारी की स्थिति के अनुसार आगे की जांच और उपचार की दिशा भी तय कर सकते हैं।

कोट
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास कर रहा है। गैस्ट्रो एंडोस्कोपी की सुविधा मिल गई। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article