फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gas cylinder vehicles should have lifting machine and speaker: ADM

गैस सिलिंडर वाहनों में हो भारोत्तोलक मशीन और स्पीकर : एडीएम

Tue, 03 Sep 2024 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
एडीएम राहुल चौहान ने जिले की सभी 10 गैस एजेंसियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। एडीएम राहुल चौहान ने जिला हमीरपुर की सभी दस गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की सुविधा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि गैस सिलिंडरों की सप्लाई करने वाले हर वाहन में भारोत्तोलक मशीन और लाउड स्पीकर होने चाहिए। गैस सिलिंडर का वजन करें तथा उपभोक्ता की संतुष्टि के बाद ही इसे वितरित करें। हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश-1977 के तहत 7 सितंबर 2022 को जारी अधिसूचना के प्रावधानों के अनुसार घरेलू गैस वाहनों में भारोत्तोलक मशीन अनिवार्य की गई है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की विभिन्न समितियों ने भी प्रत्येक घरेलू गैस वाहन में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर में एलपीजी का वजन 14.2 किलोग्राम होता है और खाली सिलिंडर का वजन भी सिलिंडर पर अंकित होता है।


उन्होंने कहा कि सभी गैस सिलिंडर वाहनों में लाउड स्पीकर अवश्य होने चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर सप्लाई वाहन की जानकारी मिल सके। गैस सप्लाई वाहन में लाउड स्पीकर न होने पर कई बार ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता सिलिंडर से वंचित रह जाते हैं।एडीएम ने सभी एलपीजी विक्रेताओं को कैश मेमो में सिलिंडर रिफिल का मूल्य, भाड़ा और डोर डिलीवरी की दरें अलग-अलग दर्शाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और मापतोल विभाग के अधिकारियों को गैस सप्लाई के वाहनों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed