{"_id":"65fedb48dfa352eb420e6fe9","slug":"garayen-deya-lambra-ho-pana-i-gave-a-wonderful-presentation-on-lal-ghagra-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124294-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: घरायें देया लंबरा हो पाना मैं लाल घाघरा पर दी शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: घरायें देया लंबरा हो पाना मैं लाल घाघरा पर दी शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन
बड़सर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी और पंजाबी गानों पर खूब धमाल मचाया। समारोह में प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। उन्हें विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक विषयों के कोर्स करने के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे युवा वर्ग अपनी सोच में परिवर्तन कर सकता है और नई ऊर्जा के साथ सकारात्मक कार्य में भाग ले सकता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने समूहगान, लोकगीत, पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा सहित लोक गीत घरायें देया लंबरा हो पाना मैं लाल घाघरा, टूटी गई, टूटी गई हो मेरे दहियां वाली मटकी टूटी गई पर शानदार प्रस्तुति दी। उपप्राचार्य डॉ. संजय ठाकुर ने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा और वर्षभर की गतिविधियों से अवगत करवाया। राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता डॉ. मनोज डोगरा ने मंच का संचालन किया और पुरस्कार हासिल करने वाले छात्रों को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. संजय, डॉ. मनोज डोगरा, डॉ. विजय ठाकुर, प्रो. मस्तराम, प्रो. संजय, प्रो. श्वेता, प्रो.रीता, प्रो. सोनिया पुस्तकालय अध्यक्ष अंजना कुमारी व कॉलेज के गैर शिक्षक वर्ग सहित सभी स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।