{"_id":"66dc63822d33cd44230bc770","slug":"ganpati-festival-started-with-great-fanfare-devotees-danced-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-135332-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गणपति उत्सव का धूमधाम से आगाज, झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गणपति उत्सव का धूमधाम से आगाज, झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
13 सितंबर को शिव मंदिर परिसर में होगा भंडारा
16 सितंबर को ब्यास नदी में गणपति की विशाल मूर्ति का होगा विसर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। गणपति बप्पा मोरया कमेटी हमीरपुर की ओर से 13वां गणपति उत्सव धूमधाम से हमीरपुर में मनाया जा रहा है। शिव मंदिर परिसर में दोपहर के समय विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणपति उत्सव का आगाज किया गया। पूरे मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया। उत्सव के शुभारंभ पर हमीरपुर बाजार में भी गणपति की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में भक्तजनों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पूरा हमीरपुर शहर गणपति बप्पा मोरया के भजनों से भक्तिमय हो गया। यात्रा में श्रद्धालु भगवान गणेश के भजनों पर खूब झूमे। कमेटी प्रधान सौरभ सोनी ने बताया कि गणपति बप्पा मोरया कमेटी हमीरपुर की ओर से 13 वां गणपति उत्सव धूमधाम से हमीरपुर में मनाया जा रहा है और 13 सितंबर को शिव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। गणपति विसर्जन के लिए बसों के माध्यम से ब्यास में पहुंचा जाएगा और कार्यक्रम की पूरी तैयारी की गई है। 16 सितंबर को नादौन में ब्यास नदी में गणपति की विशाल मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।