फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gandhi Gate will be built in Pahari style, will cost 6.24 lakhs

पहाड़ी शैली से बनेगा गांधी गेट, 6.24 लाख होंगे खर्च

Sun, 29 May 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Gate will be built in Pahari style, will cost 6.24 lakhs
ऐसा बनेगा नप हमीरपुर का गांधी गेट। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड छह में गांधी गेट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे बाजार की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। 47 वर्ष पुराने गांधी गेट को तोड़कर नया पहाड़ी रूप दिया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से 6.24 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद की बीते माह हुई बैठक में गांधी गेट के निर्माण पर विस्तार से चर्चा हुई थी। गेट निर्माण में बिजली के तार बाधा बन रहे थे। इससे कार्य करने मेें परेशानी हो रही थी। अब बोर्ड ने बिजली के तार हटा दिए हैं। अब गेट के जीर्णोद्धार होने से बाजार की सुंदरता बढ़ेगी। गेट को पहाड़ी का रूप दिया जाएगा। इसमें पहाड़ी चित्रकला उकेरी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं गेट के मुख्य द्वार पर एलईडी घड़ी लगाई जाएगी। इस संबध में नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास का कहना है कि पुराने गेट को तोड़कर गेट को नया रूप दिया जा रहा है। वहीं ठेकेदार को जून माह तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed