फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gaddi dance to be the center of attraction on Independence Day.

Hamirpur (Himachal) News: स्वतंत्रता दिवस पर गद्दी नृत्य बनेगा आकर्षण का केंद्र

Sat, 15 Aug 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 15 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
रजनीश महाजन
विज्ञापन

हमीरपुर। स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में इस बार कांगड़ा का पारंपरिक गद्दी नृत्य आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से समारोह में हिमाचल की लोक संस्कृति को प्रमुखता देने की पहल की गई है।
समारोह में कांगड़ा के कलाकार पारंपरिक गद्दी वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर अपनी संस्कृति की झलक दिखाएंगे। गद्दी नृत्य के माध्यम से कलाकार हिमाचल की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

पारंपरिक वेशभूषा और लोक संगीत के साथ होने वाली यह प्रस्तुति समारोह में विशेष आकर्षण रहने की उम्मीद है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में हमीरपुर के लोक कलाकारों को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कलाकार लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे, जिससे जिले की सांस्कृतिक पहचान को भी मंच मिलेगा। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े आयोजन के माध्यम से प्रदेश की विविध लोक परंपराओं को लोगों तक पहुंचाना है।
अलग-अलग क्षेत्रों के कलाकारों की प्रस्तुतियों से समारोह में हिमाचल की सांस्कृतिक विविधता देखने को मिलेगी। देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां समारोह में विशेष रंग भरेंगी।


कोट :

स्वतंत्रता दिवस पर गद्दी कलाकारों को बुलाया गया है। हमीरपुर में इससे पहले 2023 में गद्दी कलाकारों को बुलाया गया था। संस्कृति का आदान-प्रदान करने के लिए यह बहुत ही आवश्यक है। -संतोष पटियाल, जिला भाषा अधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article