हमीरपुर। एनएसयूआई हमीरपुर ने फर्जी डिग्री प्रकरण पर प्रदेश सरकार के खिलाफ मंगलवार को कॉलेज गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने कहा कि फर्जी डिग्रियों का मामला पहले भी एनएसयूआई ने उठाया था और शिक्षा मंत्री के पास इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन सरकार ने इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि इसमें शिक्षा मंत्री की भी मिलीभगत है।
टोनी ठाकुर ने कहा कि तत्कालीन भाजपा सरकार में बड़े स्तर पर शिक्षा निजीकरण किया गया था। उसका खामियाजा आज आम छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। चंद रुपयों के चक्कर में आम छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। टोनी ने कहा कि एनएसयूआई इसका हर स्तर पर विरोध करेगी और यदि सरकार दोषी विश्वविद्यालयों की मान्यता रद्द नहीं करेगी तो प्रदेश स्तर पर इसके विरुद्ध आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर कैंपस प्रधान निखिल धीमान, कैंपस सचिव मनीष जसवाल, कैंपस प्रभारी अभिरक्षित शर्मा, विक्रांत, सौरभ, यशवीर, अंकित, राजेश, नीजू, अभिषेक, साहिल, रोहित, कुणाल, प्रिंस आदि सहित अन्य मौजूद रहे।