{"_id":"5f4fcf988ebc3e54d8153fde","slug":"froud-hamirpur-hp-news-sml3437945196","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से शातिरों ने उड़ाए 2.90 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से शातिरों ने उड़ाए 2.90 लाख रुपये
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एक व्यक्ति के खाते से शातिरों ने धोखे से 2.90 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। पीड़ित को जब मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया तो उसके होश फाख्ता हो गए। उसने इस बारे में पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दी है।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान विचित्र सिंह के रूप में हुई है। करीब तीन लाख रुपये की यह धोखाधड़ी गूगल-पे के जरिये हुई है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी सूरत में अपना खाता नंबर और एटीएम नंबर की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।