फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   From December, garbage will be collected from every house in the new wards of the Municipal Corporation.

Hamirpur (Himachal) News: दिसंबर से नगर निगम के नए वार्डों से घर-घर से उठेगा कूड़ा

Sat, 20 Sep 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 20 Sep 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर में जोड़े गए नए वार्डों में दिसंबर माह से डोर टू डोर गारबेज उठाने की योजना शुरू होगी। इसके लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम हमीरपुर के तहत 94 गांवों को जोड़कर चार नए वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम कूड़ा उठाने की एवज में अलग-अलग शुल्क वसूल करेगा। इसमें घरेलू, व्यापारिक संस्थानों का अलग-अलग 60 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक शुल्क तय किया जाएगा। यह प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के भार पर तय होगा। नगर निगम हमीरपुर बनने से पहले नगर परिषद हमीरपुर में 11 वार्ड थे तथा नगर निगम बनने के बाद इसमें चार नए वार्डों का निर्माण किया गया है। नगर निगम हमीरपुर में नए वार्डों से कूड़ा उठाने से पहले इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी तथा इसके बाद इसे कार्यान्वित किया जाएगा। नगर निगम कूड़े का निपटान करने के लिए दगनेहड़ी स्थित कूड़ा संयंत्र भेजेगा जबकि गीला कचरा पिग फार्म को भेजा जाएगा। डोर टू डोर गारबेज उठाने के लिए नगर निगम अक्तूबर माह में रूपरेखा को तैयार करेगा तथा दिसंबर माह से धरातल पर उतारा जाएगा। नगर निगम के तहत प्रतिदिन सूखा व गीला कचरा 10 से 15 टन कचरा निकलता है। इसके लिए प्रतिमाह ढाई लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। अधिकारियों की मानें तो नगर निगम शुरुआती दौर में नए वार्डों से मांग के आधार पर कचरा उठाना शुरू करेगा। इसके लिए नगर निगम लोगों को जागरूक भी करेगा।
विज्ञापन




नगर निगम के तहत नए वार्डों से कूड़ा उठाने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसे अक्तूबर माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दिसंबर से सभी वार्डों से कूड़ा उठाना शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग शुल्क तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम प्रसाद, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed