फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four vending zones will be created for street vendors in the city.

Hamirpur (Himachal) News: शहर में रेहड़ी धारकों के लिए बनेंगे चार वेंडिंग जोन

Sun, 02 Nov 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 02 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four vending zones will be created for street vendors in the city.
नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में स्थित रेहड़ी धारक। संवाद
हमीरपुर। नगर निगम के तहत विभिन्न स्थानों पर बैठे रेहड़ी धारकों को राहत प्रदान करने के लिए नगर निगम हमीरपुर वेंडिंग जोन बनाएगा। शहर में रेहड़ी धारकों के लिए चार वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन रेहड़ीधारकों को शहर से उठाकर इन वेंडिंग स्थानों पर बसाया जाएगा। यह वेंडिंग जोन पक्का भरो, ट्राला पार्किंग, भोटा चौक तथा अणु में स्थापित किए जाएंगे। नगर निगम हमीरपुर के तहत शहर में 200 से अधिक रेहड़ीधारक हैं। ये मुख्य बाजार, भोटा चौक, अणु चौक, पक्का भरो आदि विभिन्न स्थानों पर रेहड़ी लगाकर अपनी आजीविका कमा रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें सबसे अधिक प्रवासी लोग रेहड़ी लगा रहे हैं। नए प्रवासी यहां पर आते हैं और बिना पंजीकरण करवाए रेहड़ी लगाना शुरू कर देते हैं। इससे नगर निगम की आय पर भी असर पड़ रहा है, क्योंकि उनके पास इनका कोई आंकड़ा नहीं है कि शहर में कुल कितनी रेहड़ियां हैं। ऐसे में शहर में रेहड़ी धारकों का पंजीकरण किया जाएगा और एक टोकन नंबर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोकन नंबर से पहचान हो सकेगी कि किस व्यक्ति को किस नंबर की रेहड़ी प्रदान की गई है। इसकी एवज में नगर निगम प्रतिदिन रेहड़ी शुल्क भी वसूल करेगा। हालांकि यह तय नहीं हो पाया है कि रेहड़ी धारकों से कितना शुल्क वसूला जाएगा। नगर निगम की ओर से रेहड़ियों की पहचान करने के लिए विशेष रंग भी किया जाएगा। अगर कोई नया व्यक्ति रेहड़ी लगाता है तो वह बिना पंजीकरण नहीं लगा सकेगा।



कोट :

शहर में रेहड़ी धारकों को एक स्थान पर बसाया जाएगा। इसके लिए वेडिंग जोन बनाए जाएंगे। यह वेडिंग जोन भोटा चौक, अणु, पक्का भरो, पार्किंग ट्राला हमीरपुर के समीप बनाए जाएंगे। इसमें नगर निगम की रेहड़ी के लिए विशेष टोकन प्रदान किए जाएंगे।
-राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed