फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four Panchayats will get modern buildings

Hamirpur (Himachal) News: चार पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, लोगों को लाईब्रेरी की सुविधा भी मिलेगी

Tue, 12 Mar 2024 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 Mar 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खंड विकास कार्यालय हमीरपुर के तहत चार पंचायतों को शीघ्र ही आधुनिक सुविधा से लैस नए पंचायत भवन मिलेंगे। प्रत्येक पंचायत भवन के निर्माण कार्य पर 1.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचायत भवनों में सचिव और पंचायत प्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग कमरे होंगे। इसके साथ ही आम जलास के हॉल के अलावा आधुनिक तकनीक से लैस पुस्तकालयों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार खंड विकास कार्यालय हमीरपुर के तहत बस्सी झनियारा, बरोहा, देई का नौण और कुठेड़ा पंचायतों के आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन बनेंगे। इसके लिए ग्राम पंचायत बरोहा, देई का नौण और कुठेड़ा के लिए प्रथम चरण में 47-47 लाख रुपये का टेंडर हुआ है। बस्सी झनियारा पंचायत के लिए प्रथम चरण में 40 लाख रुपये पहले ही जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन




पंचायतों के नए भवन में पुस्तकालय की सुविधा होने से लोगों को स्टडी करने की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, आम जलास करने के लिए पंचायतों में जगह की कमी होने के कारण या किसी के घर या अन्य स्थलों पर प्रबंध करने से भी छुटकारा मिल जाएगा। लोगों को भी अपने पंचायत से संबंधित कार्य करवाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पंचायतों के आधुनिक भवनों के निर्माण के लिए निदेशालय से अप्रूवल मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, बीडीओ हमीरपुर हिमांशी शर्मा ने कहा कि चार पंचायतों में आधुनिक पंचायत घर बनेंगे, जिनमें एक-एक पंचायत घर की लागत 1.14 करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed