फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four medical store operators have not yet given records

Hamirpur (Himachal) News: चार मेडिकल स्टोर संचालकों ने अभी तक नहीं दिया रिकॉर्ड

Thu, 19 Sep 2024 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
दवा नियंत्रक विभाग ने जारी किए थे नोटिस, नशा करते पकड़े युवकों ने किया था खुलासा
विज्ञापन


तीन माह का रिकॉर्ड जमा करवाने के लिए दिया था मंगलवार तक का समय

अभी तक आठ मेडिकल स्टोरों ने जमा करवाया रिकॉर्ड, चार ने नहीं उठाई जहमत

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के पास हाल ही में पूर्व ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया था और 12 को नोटिस जारी किए थे। इन दुकानदारों को तीन माह का ब्योरा जमा करवाने का आदेश दिया गया था। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को 17 सितंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन चार मेडिकल स्टोर संचालक ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक डाटा जमा करवाने की जहमत नहीं उठाई है। जबकि, नशा करते पकड़े युवकों ने जिस ढाबा संचालक का नाम लिया था उसने मेडिकल स्टोर से 10 हजार रुपये की दवाइयां खरीदी थीं। इनका रिकॉर्ड नहीं था। ऐेसे में इस मेडिकल स्टोर संचालक को भी सारी डिटेल जमा करवाने के आदेश दिए थे। ऐसे में इसने सारी डिटेल जमा करवा दी है लेकिन चार मेडिकल स्टोर ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक रिकॉर्ड जमा नहीं करवाया है। मेडिकल स्टोर संचालकों से तीन माह की खरीद और ब्रिकी का रिकॉर्ड मांगा गया है। मेडिकल स्टोरों से ऐसी दवाइयों की ब्रिकी की जा रही है जिन्हें युवक नशे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि, संचालक इन दवाइयों का रिकॉर्ड भी नहीं रख रहे हैं। नियमानुसार हर मेडिकल स्टोर को दवा देने से पहलेे उनका रिकॉर्ड रखना पड़ता है। इस बारे में ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश गौतम ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed