फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four lane should be constructed in Jaladi instead of two lane.

Hamirpur (Himachal) News: टू लेन के बजाए जलाड़ी में हो फोरलेन का निर्माण

Mon, 15 Jan 2024 02:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शहर के निकट हमीरपुर मार्ग पर स्थित जलाड़ी पंचायत के लोग क्षेत्र में बन रहे फोरलेन के बजाए टू लेन निर्माण का विरोध कर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि जलाड़ी के इस भाग को या तो पूरी तरह फोरलेन किया जाए या फिर यहां यथास्थिति बनाकर रखी जाए। पंचायत उपप्रधान राजेंद्र पटियाल, मनविंदर सिंह परिहार, भीम सिंह, कृपाल सिंह, संजीव परिहार, कुलतार सिंह, विकास, सतपाल सिंह, इंद्रजीत आदि का कहना है कि उन्हें काफी समय पूर्व ही बताया गया था कि सड़क किनारे उनके घर व दुकानें फोरलेन में आ चुकी हैं, परंतु अब इस क्षेत्र में मात्र 20 मीटर भाग ही प्रयोग करके इसे टू लेन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जलाड़ी बस स्टॉप के निकट दोनों ओर सड़क की ऊंचाई काफी बढ़ा देने से उनका व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है, क्योंकि उनकी दुकानें सड़क की ऊंचाई के कारण काफी नीचे रह गई हैं। उन्हें चिंता इस बात की भी है कि आने वाले समय में यदि कभी फिर से इसे फोरलेन में बदला जाता है तो वह न तो इधर के रहेंगे और न ही उधर के। उन्होंने बताया कि यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है और अभी तक यह भी पता नहीं है कि यहां सर्विस लेन बनेगी या अंडर पास या फिर ओवर पास। लोगों का कहना है कि यहां फोरलेन बनाया जाए तो उनकी सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। इस समस्या के कारण क्षेत्र की 6 पंचायती बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। यहां सड़क किनारे दुकान करने वाले सभी दुकानदार बेरोजगार हो गए हैं। कई स्थलों पर दुकानें फोरलेन के साथ सट गई हैं, जहां आने-जाने का रास्ता भी नहीं बचा है। इसलिए लोग मांग कर रहे हैं कि टू लेन किए गए इस मार्ग को फोरलेन में बदला जाए। लोगों का कहना है कि व्यवस्था इस तरह से की जाए ताकि उनके धंधे पर कोई असर ना पड़े। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें सड़कों पर उतरने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस संबंध में एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि लोगों की समस्या को फोरलेन अधिकारियों के समक्ष रखा गया है ताकि इस समस्या का उचित समाधान शीघ्र हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed