फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Former Prime Minister Rajiv Gandhi's birth anniversary celebrated across the district

जिलाभर में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

Fri, 20 Aug 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Rajiv Gandhi's birth anniversary celebrated across the district
ग्राम पंचायत अमरोह में मनाई अनीता वर्मा और ब्लाक अध्यक्ष की अगुवाई में राजीव गांधी की जयंती मनात? - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज/नादौन/हमीरपुर। जिलाभर में कांग्रेस पार्टी व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती धूमधाम से मनाई। जिलास्तरीय कार्यक्रम उपमंडल भोरंज के धमरोल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार रहे। इस दौरान बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आरंभ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल ने सभी का भोरंज आने पर स्वागत किया। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम सीमा पर है। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि आने वाले 2022 चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

वहीं, जिला युवा कांग्रेस ने नादौन में भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला किसान कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में राजीव गांधी की फोटो पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने नारा पंचायत में राजीव गांधी जयंती दिवस को कांग्रेस विचारधारा प्रचार एवं कार्यकर्ता मिलन के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने की तथा प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व पंचायत सदस्य अश्विनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने राजीव गांधी जयंती ग्राम पंचायत अमरोह में अध्यक्ष सुरेश पटियाल की अध्यक्षता में मनाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनीता वर्मा, प्रधान स्नेहलता, ओबीसी सेल अध्यक्ष मान चंद राणा, एससी कांग्रेस संगठन अध्यक्ष कर्म चंद, सुधार सभा झटवाड़ के प्रधान बांका राम शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री की याद में अमरोह डिस्पेंसरी के प्रांगण में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed