फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Former independent MLA rejected the mandate for his own benefit: Pushpendra

पूर्व निर्दलीय विधायक ने अपने फायदे के लिए जनादेश को ठुकराया : पुष्पेंद्र

Sun, 30 Jun 2024 03:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Former independent MLA rejected the mandate for his own benefit: Pushpendra
चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा। कांग्रेस।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। पूर्व निर्दलीय विधायक ने हमीरपुर की जनता की ओर से दिए गए जनादेश को अपने फायदे के लिए ठुकराया है। यह बात कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक बताएं कि उनकी ऐसी क्या मज़बूरी थी कि उन्हें विधानसभा सदस्य से त्यागपत्र देना पड़ा। अगर भाजपा को ही समर्थन देना था तो त्यागपत्र दिए बिना भी इस्तीफा दे सकते थे। वास्तविकता यह है कि उनके द्वारा की गई डील ने ही उन्हें त्यागपत्र देने पर मजबूर किया है। ऐसा करके उन्होंने हमीरपुर की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। हमीरपुर की जनता ने भाजपाहौर व कांग्रेस को छोड़कर निर्दलीय तौर पर इन्हें जिताया, लेकिन इन्होंने त्यागपत्र देकर यह जता दिया कि उनके पास जनता की भावनाओं की कोई कद्र नहीं है। हमीरपुर जिले से लंबे अरसे बाद मुख्यमंत्री बने हैं, किसी भी जिले का मुख्यमंत्री उस जिले की शान होता है, लेकिन इन्हें यह बात पसंद नहीं आई। जब प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री थे उस समय से इन्होंने अपने अवैध धंधों को चलाया, जब इन्हें एहसास हो गया कि अब उनके धंधे फल-फूल नहीं पाएंगे तो इन्होंने धूमल को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। डॉ. वर्मा ने कहा कि जनता जागरूक है और दोबारा इनके झांसे में नहीं फंसेगी। हमीरपुर की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed