फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Former board presidents Virendra and Ashok came in support of Praveen Thakur.

Hamirpur (Himachal) News: प्रवीण ठाकुर के समर्थन में आए पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र और अशोक

Sun, 08 Sep 2024 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की ओर से जिप चुनाव लड़ने की जताई थी दावेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए घोषित बीजेपी समर्थित उम्मीदवार प्रवीण ठाकुर के समर्थन में दोनों पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर और बलदेव राणा आ गए हैं। रविवार को पार्टी कार्यालय सुजानपुर में आयोजित बैठक में दोनों पूर्व मंडल अध्यक्षों ने भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के सामने प्रवीण ठाकुर का समर्थन करने की बात कही है। वीरेंद्र ठाकुर और बलदेव राणा जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा की ओर से दावेदारी जता रहे थे, लेकिन भाजपा ने प्रवीण ठाकुर पूर्व प्रधान को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव से पूर्व एकजुट करने के लक्ष्य से भाजपा की बैठक रविवार को आयोजित हुई। सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा ने कहा कि जिला परिषद चुनाव को लेकर बैठक रखी गई थी। इसमें पूर्व विधायक राजेंद्र राणा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर और बलदेव राणा ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण ठाकुर का समर्थन किया है और चुनाव न लड़ने की बात कही है। जिला परिषद के बीड़ बगेहड़ा वार्ड में उपचुनाव प्रस्तावित है। इस सीट से कैप्टन रंजीत राणा सदस्य थे लेकिन उनके विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद से यह सीट खाली हो गई है। अब उपचुनाव 29 सितंबर को तय है। भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए है। हालांकि, पार्टी चिह्न पर उपचुनाव नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed