{"_id":"683df43684a9358a7e038576","slug":"forest-wealth-worth-lakhs-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-ambota-forest-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-157464-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अंबोटा के जंगल में आग लगने से लाखों की वन संपदा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अंबोटा के जंगल में आग लगने से लाखों की वन संपदा राख
Tue, 03 Jun 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी(हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र के चलसाई के अंबोटा गांव के समीप जंगल में आग लगने से लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई। सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब जंगल से आग की लपटें उठने लगीं तो आस पास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया और आग बुझाने में जुट गए।
आग इतनी भयंकर थी कि अंबोटा और बड्डू के बीच जंगल का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। सूखी चीड़ की पत्तियों से सुलगते हुए आग जंगल के चारों तरफ फैल गई और रिहायशी क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया। ग्रामीणों ने दमकल विभाग कर्मचारियों के साथ तत्परता दिखाते हुए डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से घरों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
इस बारे में चलसाई बीट के वन रक्षक संजीव कुमार ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से वन विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन किया जाएगा।